MI Vs KKR, IPL-13: मुंबई ने कोलकाता को 49 रन से हराया, रोहित शर्मा ने मैच में 80 रन बनाए।
डिजिटल डेस्क, अबू धाबी। IPL के 13 वें सीजन के 5 वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 49 रनों से हरा दिया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (80) और सूर्यकुमार यादव (47) की शानदार पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 195 रन बना लिए । और कोलकाता की टीम 20 ओवर में 146 रन ही बना सकी और 9 विकेट खो दिए। कोलकाता के लिए पैट कमिंस ने सबसे अधिक 33 रन बना लिए। कप्तान दिनेश कार्तिक 30 रन बनाकर आउट हुए। कोलकाता के लिए शिवम मावी ने 2 विकेट लिए, जबकि सुनील नरेन और आंद्रे रसेल ने 1-1 विकेट हासिल किया। मुंबई के बोलर बुमराह, बोल्ट, राहुल चाहर और पैटिंसन ने 2-2 विकेट लिए है। और 1 विकेट किरोन पोलार्ड को मिला। रोहित शर्मा को अच्छी बॅटिंग के लिए मैन ऑफ द मैच मिल गया।
कोलकाता की पारी

मुंबई की पारी

रोहित शर्मा IPL में 200 छक्के लगाने वाले दूसरे बैट्समैन बन चुके है:-
रोहित शर्मा ने इस मैच में 6 छक्के लगाए। इसी के साथ रोहित आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय और कुल चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। क्रिस गेल 326 छक्कों के साथ शीर्ष पर हैं। एबी डिविलियर्स 314 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। भारतीयों में, महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे अधिक 212 छक्के लगाए हैं।
पॉइंट टेबल

दोनों टीमों
मुंबई टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल महर, ट्रेंट बाउल्ट और जसप्रीत बुमराह।
कोलकाता टीम : दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), सुनील नरेन, शिवम मावी, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, निखिल नाइक, इयोन मोर्गन, संदीप वारियर, कुलदीप यादव और शुभमन गिल।