पंजाब को राजस्थान ने 4 विकेट से हराया: आईपीएल का सर्वोच्च लक्ष्य राजस्थान ने लगभग 226 रन बनाकर हासिल किया, एक ओवर में तेवतिया ने 5 छक्के लगाकर मैच को पलट दिया।

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के 13 वें सीजन के 9 वें मैच में लीग के सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा किया। पंजाब के 224 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, राजस्थान ने 226 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया। जीत के हीरो राहुल तेवतिया (53) थे। राजस्थान को जीत के लिए 18 गेंदों पर 51 रनों की जरूरत थी। फिर उन्होंने शेल्डन कॉटरेल के एक ओवर में 5 छक्के लगाकर मैच को पलट दिया। इससे पहले 2008 में, राजस्थान ने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 217 रन बनाए थे।
तेवतिया ने पहली 19 गेंदों पर 8 रन बनाए, इसके बाद 12 गेंदों पर 45 रन बनाए।
राहुल तेवतिया ने शुरुआत बहुत ही धीमी की थी और 19 गेंदों पर केवल 8 रन बना लिए। उसके बाद तेवतिया ने दमदार पारी खेलकर 12 गेंदों पर लगभग 45 रन बना लिए। इसमें 7 छक्के भी शामिल हैं।
पारी के आखिरी 5 ओवरों में सर्वाधिक 86 रन बने
आईपीएल इतिहास में पहली बार, एक पारी के आखिरी 5 ओवरों में 86 रन बनाए गए हैं। राजस्थान ने 37 गेंदों पर यह स्कोर बनाया। इससे पहले 2012 में, चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 77 रन बनाए थे।
सैमसन-स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी की
राजस्थान की टीम ने 6 विकेट पर 226 रन सिर्फ 19.3 ओवर में बनाए। राजस्थान की स्टार्टिंग बहुत ही ख़राब शुरु हुई। शेल्डन कॉटरेल ने जोस बटलर को 4 रन पे अपना शिकार बना लिया। इसके बाद संजू सैमसन और कप्तान स्टीव स्मिथ ने इस खेल को आगे बढ़ाया। स्मिथ ने 50 रन सिर्फ 27 गेंदों में बना लिए। और संजू सैमसन ने इसके बाद 85 रन सिर्फ 42 गेंदों पर बनाते हुए 7 छक्के भी लगाए। इसलिए सैमसन को “मैन ऑफ द मैच” भी दिया गया। राजस्थान की ब्याटिंग के समय लगभग 18 छक्के लगे है। मोहम्मद शमी ने पंजाब के लिए 3 विकेट लिए, जबकि कॉटरेल, अश्विन और नीशम को 1-1 विकेट मिला है।
सैमसन ने IPL में 100 छक्के पूरे किए
संजू सैमसन (राजस्थान के विकेटकीपर) बल्लेबाज ने 100 छक्के इस IPL में पूरे किये और वो ये करने वाले 19 वें खिलाड़ी हैं। भारतीय खिलाड़ियों में वो 11 वें नंबर पर आते हैं। सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल (326) ने इस आईपीएल में बनाया है।
राजस्थान की पारी के हाईलाइटस
पंजाब इस मैच में दूसरा सबसे अधिक स्कोर है
पंजाब ने 223 रन 2 विकेट खोकर 20 ओवर में ही बनाये है। मयंक अग्रवाल ने 45 गेंदों पर अपना बहुत ही अच्छा और दमदार शतक लगाया है। यह भारतीय खिलाडू द्वारा लगभग दूसरा सबसे तेज शतक है। कप्तान लोकेश राहुल (69) के साथ मयंक (106) ने 183 रनों की ओपनिंग साझेदारी की।
इसके अलावा, ग्लेन मैक्सवेल ने 13 और निकोलस पूरन ने 25 रन बनाए। पंजाब ने इस पारी में लगभग 11 छक्के लगाए। राजस्थान की ओर से टॉम करन और अंकित राजपूत ने 1-1 विकेट लिया।
यूसुफ के बाद सबसे तेज शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय मयंक है
मयंक सबसे तेज शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बन गये है। यह रिकॉर्ड यूसुफ पठान के नाम पर पहिले से ही है, क्यों की उन्होंने 2010 में मुंबई के खिलाफ लगभग 37 गेंदों में ही अपना शतक बना लिया। क्रिस गेल ने 2013 में पुणे के खिलाफ 30 गेंद में शतक बनाया था।
पंजाब का ही था इस सीजन का पहला शतक
पंजाब के बल्लेबाज ने ही आईपीएल का इस सीजन का पहला शतक बनाया था। राहुल ने बेंगलुरु के खिलाफ 132 रन बना लिए थे। और यह भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा निजी स्कोर है। ऋषभ पंत ने इससे पहले 128 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस मामले में, क्रिस गेल 175 के स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं।
पंजाब की पारी के हाईलाइटस
आईपीएल इतिहास में तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
सलामी बल्लेबाज आईपीएल में राहुल और मयंक के बीच तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। इससे पहले 2019 में, हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टॉ ने बेंगलुरु के खिलाफ 185 रनों की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी की थी। केकेआर के गौतम गंभीर और क्रिस लिन इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 2017 में गुजरात के खिलाफ 184 रन की साझेदारी की।
यूएई में सबसे बड़ा 200+ स्कोर किया आईपीएल में 5वीं बार किया
यूएई में, पंजाब ने इस आईपीएल में 200+ का बड़ा स्कोर किया है। उससे पहले वही मैदान पर राजस्थान रॉयल्स ने 216 रन किये है। चेन्नई सुपर किंग्स जवाब में 200 रन बना सकी। वहीं, चेन्नई ने अबू धाबी में सन 2014 में 205 रन बना लिए। उसके बाद पंजाब ने लक्ष्य का पीछा करके सिर्फ 18.5 ओवर में 206 रन बना कर मैच में जीत को हासिल किया।
दोनों टीमों के सबसे महंगे खिलाड़ी
संजू सैमसन 8 करोड़ और कप्तान स्मिथ 12.50 करोड़ राजस्थान के सबसे अधिक महंगे खिलाड़ी हैं। उसमे ही ग्लेन मैक्सवेल 10.75 करोड़ और कप्तान लोकेश राहुल 11 करोड़ की कीमत के साथ पंजाब के सबसे अधिक महंगे खिलाड़ी हैं।