दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री कार्यालय में खुद को सलाहकार बताने वाले जालसाज को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति पर एक्सपोर्ट के नाम पर जालसाजी का आरोप है.
नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय में सलाहकार बताने वाले जालसाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति पर निर्यात के नाम पर जालसाजी का आरोप है। व्यक्ति को IGI एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सऊदी अरब में फेस मास्क बनाने वाली कंपनी का माल भेजने के लिए कस्टम क्लीयरेंस के नाम पर 7 लाख रुपये लिए।
आरोपी का नाम अनिकेत डे (22) है। जो जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से एमए कर रहे हैं। उसने प्रधानमंत्री की फर्जी आईडी और विजिटिंग कार्ड बरामद किया है। आरोपी को धोखाधड़ी के लिए पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है।