Bollywood: कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती

    0
    296
    Bollywood: कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती

    डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। रेमो के साथ उनकी पत्नी लिजेल हैं। अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई है। बताया जा रहा है कि अब रेमो की हालत स्थिर है। रेमो को आईसीयू से नॉर्मल वॉर्ड में शिफ्ट किए जाने की भी खबर है। रेमो के हार्ट अटैक आने की खबर उनके फैंस उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं।

    रेमो डिसूजा ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में कोरियोग्राफी की है। बॉलीवुड में बतौर कोरियोग्राफर उनके करियर की शुरुआत साल 1995 में हुई थी। अभी तक रेमो कई बेहतरीन फिल्मों जैसे तहजीब, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, ये जवानी है दीवानी, एबीसीडी 2, बाजीराव मस्तानी और कलंक में डांस कोरियोग्राफ कर चुके हैं। साथ ही इन फिल्मों में उनके काम के लिए उन्हें अवॉर्ड्स से सम्मानित भी किया गया है। उन्होंने फ्लाइंग जट, रेस 3, फालतू, एबीसीडी, एबीसीडी 2 और स्ट्रीट डांसर जैसी फिल्मों को डायरेक्ट भी किया है।

    2 अप्रैल 1972 को कर्नाटक के बेंगलौर में रेमो डिसूजा का जन्म हुआ था। उनका असली नाम रमेश यादव है। उनके पिता का नाम गोपी नायक है।  रेमो डिसूजा ने अपनी पढ़ाई गुजरात के जामनगर से की। वह स्कूली दिनों में बेहद अच्छे एथलीट भी थे। उन्होंने इस दौरान कई बड़े अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे।  उन्होंने लिजेल से शादी की है जो की एक कॉस्ट्यूम डिजायनर हैं। उनके दो बेटे हैं ध्रुव और गबिरिल।

    link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here