PUBG Mobile या Free Fire नहीं, 2020 में इस गेम को किया गया सबसे ज्यादा बार डाउनलोड

    0
    340
    PUBG Mobile या Free Fire नहीं, 2020 में इस गेम को किया गया सबसे ज्यादा बार डाउनलोड

    Among Us 2020 में दुनिया भर में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाला गेम रहा है। जी हां, PUBG Mobile, Call of Duty: Mobile या Garena Free Fire जैसे गेम्स नहीं, बल्कि एक मिस्ट्री-पार्टी-एक्शन गेम को 2020 में सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। इस गेम को पिछले कुछ महीनों में बहुत ज्यादा लोकप्रियता मिली है। हालांकि गेम नया नहीं है। अमेरिकी डेवलपर और पब्लिशन Innersloth के इस मोबाइल गेम ने Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर पहला स्थान हासिल किया है। PUBG Mobile को लिस्ट में चौथा स्थान मिला है।

    Apptopia के ब्लॉग के अनुसार, साल 2020 में सबसे ज्यादा बार डाउनलोड करने वाली लिस्ट में Among Us सबसे ऊपर रहा है। इसके बाद Subway Surfer का नाम आया है। लिस्ट में तीसरे स्थान पर Garena Free Fire मोबाइल बैटल रोयाल गेम रहा है, जिसने भारत में PUBG Mobile के बैन के बाद लोकप्रियता हासिल करनी शुरू की। लिस्ट में चौथे स्थान पर PUBG Mobile ने कब्ज़ा किया है। भारत में पबजी मोबाइल का बहुत बड़ा यूज़रबेस रहा है, लेकिन सितंबर 2020 में बैन के बाद डेवलपर्स को बड़ा नुक्सान हुआ।

    ब्लॉग में बताया गया है कि “Among Us” को 2020 में ग्लोबल स्तर पर 26.4 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है। वहीं, अमेरिका में इसे 4.1 करोड़ डाउलोड्स हासिल हुए। दूसरे स्थान पर रहे Subway Surfers को ग्लोबल स्तर पर 22.7 करोड़ बार डाउनलोड किया गया। वहीं,  Garena Free Fire को 21.8 करोड़ डाउनलोड्स हासिल हुए। PUBG Mobile को चौथा स्थान हासिल हुआ, क्योंकि इसे 17.5 करोड़ डाउनलोड्स हासिल हुए। निश्चित तौर पर भारत में प्रतिबंध के चलते गेम का यूज़रबेस कम हुआ है।

    ‘Among Us’ का लिस्ट में टॉप स्थान हासिल करना हैरानी की बात नहीं है। पिछले कुछ महीनों में गेम को बहुत लोकप्रियता मिली है। यह एक ऑनलाइन मल्टीप्लेयर सोशल गेम हैस जिसे 2018 में एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म के लिए जारी किया गया था। गेम ने Microsoft Windows पर नवंबर 2018 में शुरुआत की थी।

    link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here