Sarkari Naukri 2021 LIVE : उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर के 12311 पदों पर होंगी भर्तियां
07:54 AM, 08-Apr-2021
Sarkari Naukri 2021 : होमगार्ड जवानों के 10 हजार पदों पर होंगी भर्तियां
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से करीब 10 साल बाद होमगार्ड के जवानों की बड़ी भर्ती शुरू की जानी है। जानकारी के मुताबिक, राज्य में होमगार्ड जवानों के करीब 30 हजार पद रिक्त हैं। हालांकि, भर्ती फिलहाल सिर्फ 10 हजार पदों पर की जाने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के खत्म होते ही होमगार्ड के लिए 10 हजार जवानों की भर्तियों की अधिसूचना जारी हो जाएगी। बताया जा रहा है कि इन 10 हजार पदों में से दो हजार पद महिलाएं के लिए भी होंगे।
07:34 AM, 08-Apr-2021
सरकारी नौकरी : जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड द्वारा निकाली गई रिक्तियों का विवरण
पद | संख्या |
स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग | 1444 पद |
राजस्व विभाग | 528 पद |
सहकारिता विभाग विभाग | 256 पद |
सामान्य प्रशासन विभाग | 52 पद |
कानून, न्याय और संसदीय कार्य विभाग | 21 पद |
कौशल विकास विभाग | 6 पद |
फूलों की खेती, उद्यान और उद्यान विभाग | 4 पद |
07:16 AM, 08-Apr-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर के 12311 पदों पर होंगी भर्तियां
जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड में 2311 रिक्तियां निकली हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर 12 अप्रैल से आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती राजस्व विभाग, उद्यान विभाग, सहकारिता विभाग, न्याय व संसदीय कार्य विभाग, स्वास्थ्य व चिकित्सा विभाग और कौशल विकास विभाग इत्यादी में की जाएगी। बता दें आवेदन की आखिरी तारीख 12 मई निर्धारित की गई है।