सरकारी नौकरी : यूपीआरवीयूएनएल की सीबीटी परीक्षा पांच अप्रैल को होगी, यहां देखें पूरा शेड्यूल
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 19 Mar 2021 04:17 PM IST
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) में काफी समय से अटकी भर्तियों की परीक्षाएं कराने की तैयारी चल रही हैं। बता दें कि 2019 की सहायक अभियंता प्रशिक्षु यानी असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी, अकाउंट्स ऑफिसर ट्रेनी, असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट और तकनीशियन पदों की भर्ती के लिए परीक्षा पांच अप्रैल, 2021 को आयोजित की जानी है। कुल 353 रिक्तियां उपलब्ध हैं।
पदों का विवरणः
पदों का नाम | पदों की संख्या |
सहायक अभियंता (ट्रेनी) ई. और एम. | 28 |
सहायक अभियंता (ट्रेनी) सिविल | 13 |
खाता अधिकारी (ट्रेनी) | 04 |
सहायक समीक्षा अधिकारी | 10 |
स्टाफ नर्स | 18 |
फार्मासिस्ट | 17 |
तकनीशियन ग्रेड- II | 263 |
कुल पद | 353 |